मिट्टी के भाव यहाँ ईमान बिक रहा है,
किश्त दर किश्त आज इंसान बिक रहा है |
कज़ा हयात से यहाँ हारेगी भी कहाँ अब,
जब जिंदगी से सस्ता मौत का सामान बिक रहा है|
बाजार लगा दिया पर इसका मोल दोगे कैसे,
जानते भी हो किसकी आँखों का अरमान बिक रहा है |
ये घर आंगन के इंसानों का दाम भी कौन देगा,
जब मंदिरों के बाहर आज भगवान बिक रहा है |
अब तख़्त-ए-इंसाफ तक चल कर जाएं ही हम क्यों,
जब नुक्कड़ पर जज साहब का फरमान बिक रहा है |
इन प्यादों फ़रमाबदारों की है ही बिसात क्या,
जब चंद सिक्को पर सल्तनत का सुल्तान बिक रहा है |
-आयुष द्विवेदी
Thursday, 17 December 2020
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Most popular
-
Tujhey maa kahu ya beti. Baabul ka ghar bhi sajaya, Ghar piya ka bhi hy basaya, Ek ghar ki laaj bachai to dujey ka maan badaya Rishto ...
-
तुम को कब बना पाया हमसफ़र मैं राह का तुम तो हमेशा से मेरे खेल की सहेली थीं तुम ज़हन की याद थीं यूं मन को मेरे टटोलती ख्वाबों में आकर मे...
-
कोई अलग नहीं है लोग सब वही हैं कुछ बेपर्दा हो आये हैं कुछ नें नए नकाब चढ़ाय हैं अब हम को भी हो चली है आदत इसी ज़माने की जानबूझ कर भी नकली...
-
गीत भी अब तो आ कर लबों पे रुकें लफ़्ज़ों के बोझ से ये ज़बाँ अब झुके अक्स मेरा कहीं मुझ में सो सा गया मेरा साया तलक तुझ में खो सा गया नाम ते...
-
कुछ बदला बदला सा लगता है पर बदला क्या मालूम नहीं रंग वही है राग वही कागज कातिब किताब वही तुम हो वैसी ही ये तो है मैं अब भी शायद वैसा हू...
-
खुद को ला छोड़ा है समंदर में बहुत दूर हमने, यहां सब में मैं ही हूं और सब मेरे जैसा है, हां दिख रहा है तूफान..जाओ पनाह लो किसी किनारे की तुम, ...
-
मिट्टी के भाव यहाँ ईमान बिक रहा है, किश्त दर किश्त आज इंसान बिक रहा है | कज़ा हयात से यहाँ हारेगी भी कहाँ अब, जब जिंदगी से सस्ता मौत का ...
-
एक कश्ती थी... हां वह एक कश्ती थी जो सबको पार ले जाया करती थी... दो पाट नदी के इतना ही बस जहां था उसको दिख पाया, बस इतना ही संसार था उसका ...
No comments:
Post a Comment